अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है. खास बात यह है कि यह घटना दूसरी बार हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा और बढ़ गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. इलाके में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘यहां एक भी मियां नहीं रहता…’ सीएम योगी ने बदला मियांपुर का नाम, सपा सांसद ने जताई आपत्ति, कहा- यहां मुस्लिम मोहल्ले का नाम देवीस्थान है

बता दें कि पूरा मामला धीना थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव का है. जहां अराजक तत्वों ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया. प्रतिमा टूटने की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा. वहीं जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह ‘काका’ मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मांग उठाई.

इसे भी पढ़ें- पकड़ा गया हत्यारा : अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या करने वाला राजेन्द्र सोनकर गिरफ्तार, पुलिस 15 घंटे के भीतर दबोचा

वहीं भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी सिलौटा गांव पहुंच गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. भीम आर्मी के नेता रोहित विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से शोषित, वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार दिलाया था. ऐसे महान व्यक्तित्व का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.