अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के चकिया तहसील क्षेत्र में बी.एन. सर्जिकल सेंटर में भर्ती महिला की प्रसव के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी. जिसके बाद अधिकारियों ने नर्सिंग होम के लाइसेंस की जांच की. लाइसेंस न मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल को सीज कर दिया है. फरार संचालक की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- इलाज नहीं, मौत बंट रही! प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिना लाइसेंस नर्सिंग होम चलाने का आरोप, कहीं सिस्टम सेट तो नहीं?
बता दें कि चकिया तहसील क्षेत्र के दूबेपुर गांव स्थित बी.एन. सर्जिकल सेंटर का है. जहां बरौझी गांव निवासी रिका कुमारी को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा दूबेपुर स्थित बी.एन. सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था. यहां ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ. परिजनों के अनुसार शाम तक सब सामान्य था, लेकिन अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. नर्सिंग होम संचालक बिना पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट के महिला को वाराणसी ले गया. वाराणसी के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
मृतका के भाई अमन कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, मेरी बहन की हालत खराब होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने सही इलाज नहीं किया. बिना ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था के उसे वाराणसी ले जाया गया. हमें बिना बताए ही खुद साथ लेकर चले गए. अगर समय पर उचित इलाज मिलता तो शायद उसकी जान बच सकती थी. वहीं महिला की मौत की सूचना मिलते ही देर रात अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई.
इसे भी पढ़ें- ‘अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना देंगे’, मंत्री गिरीश चंद्र यादव का बड़ा ऑफर, जानिए आखिर भाजपा नेता ने क्यों कही ये बात…
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बी.एन. सर्जिकल सेंटर बिना वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है. चकिया, शहाबगंज और नौगढ़ क्षेत्रों में कई अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर खुलेआम संचालित हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. मामले की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है. आगे की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.
सूचना पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जब अस्पताल की जांच की तो वहां कोई संचालक मौजूद नहीं मिला और न ही आवश्यक पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सके. जांच में सामने आया कि बी.एन. सर्जिकल सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था. स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया. सेंटर में रखी मशीनरी को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई. वहीं भर्ती दो अन्य मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला संयुक्त चिकित्सालय में शिफ्ट कराया गया. पुलिस फरार संचालक की तलाश में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


