अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुप्पेपुर मोड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. ओवरटेक करने के प्रयास में एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही पिकअप से जा टकराया. हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 वर्षीय मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- ‘कालनेमि चाहता है कि शंकराचार्य …’, गिरफ्तारी को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, जानिए ऐसा क्या कहा?
बता दें कि एक ऑटो में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे. ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ने से ऑटो सड़क पर पलट गया और पिकअप से टकरा गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया.
इसे भी पढ़ें- परीक्षा से पहले जिंदगी ‘फेल’: हाईस्कूल का एग्जाम देने जा रहे थे 4 छात्र, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 3 की चली गई जान…
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 6 वर्षीय गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. अन्य घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने मृत अधेड़ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


