अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) कोतवाली क्षेत्र के पास गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियम फॉलों न करने वाले 50 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों का चालान किया.

इसे भी पढ़ें- न कानून का डर, न कानून के रखवालों का! बारात में 2 युवकों पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देते हुए की जातिसूचक टिप्पणी

बता दें कि चेकिंग के दौरान सवारी वाहनों सहित विभिन्न वाहनों के कागजातों की जांच की गई. अभियान में 12 ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें एक ई-रिक्शा भी शामिल रहा. कुल मिलाकर 50 वाहनों का चालान करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने किया.

इसे भी पढ़ें- UP में सेफ नहीं बेटियां! बंदूक की नोंक पर 14 साल की किशोरी का अपहरण, बारी-बारी से 3 दरिदों ने नोचा जिस्म, फिर…

इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक भी किया. उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत दी.

इसे भी पढ़ें- गुंडे-बदमाश सुधर जाएं..! पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर, जानिए खाकी के रडार में कैसे आया शातिर

वहीं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए. पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें.