अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया. तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. घटना में 14 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- नीले सियार की कहानी सुनी होगी, आज के CM भी… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर हमला, योग्यता पर सवाल खड़े करते हुए पूछे तीखे सवाल
बता दें कि घटना नौगढ़–मधुपुर मार्ग पर चोरमरवा पुलिया के समीप उस वक्त घटी, जब ऑटो में सवार होकर 14 लोग नौगढ़ से मधुपुर (सोनभद्र) की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सीएनजी ऑटो को ठोकर मार दी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पांच एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें- UP सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! कागजों में मरा दिखाकर दंपति की बंद कर दी गई वृद्धा पेंशन, खा रहे दर-दर की ठोकरें, तो सुशासन राज में यही होगा ?
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद 14 घायलों में से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल 12 अन्य लोगों को नौगढ़ सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है. वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. नौगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


