अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले में बीती देर रात शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. कार अनियंत्रित होकर सीधे पोखरे में जा समाई. घटना के वक्त कार में दूल्हा समेत 6 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हालांकि, समय रहते ही लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया.
इसे भी पढ़ें- जेल या फिर बेल ? शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी से बचने याचिका फाइल कर जो कहा…
बता दें कि कार चकिया क्षेत्र के बैरी गांव से बबुरी स्थित आदर्श लॉन की ओर जा रही थी. इसी दौरान बबुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और चालक के नशे में होने की आशंका के बीच वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित पोखरे में जा पलटा.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दूल्हा किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि अन्य पांच लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पानी से बाहर निकाला. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार में रखे मोबाइल फोन और कुछ गहने पानी में डूब गए.
इसे भी पढ़ें- मौत के बाद जागा सिस्टम! बिना लाइसेंस का चल रहा B.N. सर्जिकल सेंटर सीज, प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा था दम
सूचना मिलते ही बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकलवाया. प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना के बाद शादी समारोह में पहुंचे लोगों में भी दहशत का माहौल रहा, हालांकि सभी के सुरक्षित होने से परिजनों ने राहत की सांस ली.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


