अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में होली पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जीआरपी और आरपीएफ मिलकर ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरुक कर रही है. आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि होली पर डीडीयू स्टेशन पर भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है. जब भी ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर आती हैं, यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो.

इसे भी पढ़ें- कुल्हाड़ी से लिखी ‘खूनी कहानी’: एक-एक कर बेटे ने मां, बाप, बहन और दादी को दाैड़ा-दाैड़ाकर काटा, जानिए आखिर बहाया अपनों का खून…

प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें. आरपीएफ यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. यात्रियों की सहायता के लिए आरपीएफ की ‘मेरी सहेली’ टीम पूरी तरह सक्रिय है.

इसे भी पढ़ें- भाजपाई स्वयं तो निर्मम-निर्दयी हैं ही, इन्होंने… BLO की मौत पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार और सिस्टम को लेकर जो कहा…

यह टीम विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित सीट दिलाने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने में मदद कर रही है. ‘मेरी सहेली’ टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने और किसी भी महिला यात्री को असुविधा होने पर तुरंत सहायता प्रदान करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन होली पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क है.