अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव के समीप रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. आमने-सामने टैंकर और पिकअप की टक्कर में पिकअप का चालक केबिन में फंस गया. पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया.
इसे भी पढ़ें- ‘आफत’ आ भिड़ीः पिकअप ने पीछे से ऑटो को मारी ठोकर, मच गई चीख-पुकार, 14 लोगों का हाल देख सहम उठे लोग
बता दें कि झांसी के चित्रकूट निवासी शत्रुघ्न सिंह (35 वर्ष) पिकअप पर मुजफ्फरपुर से प्लाईवुड लादकर वाराणसी जा रहा था. वहीं अलीनगर निवासी चालक डब्लू चौहान (34 वर्ष) आजमगढ़ से तेल खाली कराकर वापस डिपो अलीनगर आ रहा था. जैसे ही दोनों कोरी गांव के समीप रिंग रोड के ओवर ब्रिज पर पहुंचे, आमने-सामने टक्कर हो गई.
इसे भी पढ़ें- UP सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! कागजों में मरा दिखाकर दंपति की बंद कर दी गई वृद्धा पेंशन, खा रहे दर-दर की ठोकरें, तो सुशासन राज में यही होगा ?
हादसे में पिकअप का चालक केबिन में फंस गया, जबकि टैंकर चालक और खलासी शिव कुमार (35 वर्ष) आंशिक रूप से चोटिल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के केबिन में फंसे चालक को जेसीबी मशीन के सहयोग से बाहर निकालकर तीनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया. टैंकर के चालक और खलासी को आंशिक चोटिल होने पर इलाज कर छोड़ दिया गया. इस संबंध में एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


