अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. करीब ढाई साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. इस घटना से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.
इसे भी पढ़ें- अजब UP की गजब कहानी! ग्रामीण ने बड़े धूमधाम से मनाया बकरियों का जन्मदिन, केक काटकर DJ पर जमकर किया डांस, VIDEO वायरल
बता दें कि चकिया क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय सनी (उर्फ शनि मौर्य) और 22 वर्षीय बबली एक ही इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे. पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और बाद में परिवार की मर्जी के खिलाफ आपसी सहमति से विवाह कर लिया. शादी के बाद दोनों भीखम्मपुर गांव में परिवार से अलग रहकर जीवनयापन कर रहे थे. शादी के शुरुआती दिनों में दंपत्ति के संबंध सामान्य रहे, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने लगा. सोमवार की देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा हिंसक हो गया. आरोप है कि गुस्से में सनी ने पत्नी बबली का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें- सहेली, साजिश और डर्टी खेलः 10वीं की छात्रा को किसी बहाने से अपने घर ले गई उसकी दोस्त, भाई से कराया रेप, VIDEO बनाकर…
मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सीओ चकिया रघुराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका है. मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपी पति को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


