अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडिन कफ सिरप तस्करी से अर्जित करीब 3.5 करोड़ रुपये की अवैध अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है. यह कार्रवाई थाना मुगलसराय और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई.
इसे भी पढ़ें- ये ‘जल मिशन’ नहीं, ‘कमीशन-मिशन’ है…पानी भरते ही फट गई पानी टंकी, अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा
बता दें कि संयुक्त टीम द्वारा मुगलसराय तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित कुल छह संपत्तियों को फ्रीज किया गया, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3.50 करोड़ रुपये बताई गई है. इनमें बेछूपुर, चंधासी और हरिशंकरपुर गांवों में स्थित मकान और आवासीय भूमि शामिल हैं. सबसे महंगी संपत्ति ग्राम चंधासी की एक आवासीय भूमि बताई गई है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है.
इसे भी पढ़ें- CM का मतलब ‘Corrupt Mouth’… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा ?
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार स्वप्निल केसरी पर चंदौली के अलावा वाराणसी और सोनभद्र में भी एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक दवाओं की तस्करी कर अवैध संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ कठोर और निरंतर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


