अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अदसढ़-वीरसराय फीडर से जुड़े एक दर्दनाक हादसे में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक लाइनमैन की मौत हो गई. 33 हजार वोल्ट के पोल पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया. उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है.
इसे भी पढ़ें- पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा
बता दें कि लाइनमैन को वीरसराय फीडर पर शटडाउन लेकर काम करना था, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने वीरसराय की जगह अमडा फीडर का शटडाउन दे दिया. इसी बीच लाइन पर करंट आ जाने से वह 33 हजार के पोल पर ही झुलस गया और नीचे गिर पड़ा. सहकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें- कमीशन तले सेट है UP का सिस्टम! बड़ी गंडक नदी का सीना चीरकर रेत निकाल रहे माफिया, जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो’ असर
मृतक के भाई ने कहा, मेरे भाई को काम के लिए शटडाउन लेकर भेजा गया था, लेकिन विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण गलत फीडर का शटडाउन दिया गया. इसी वजह से करंट आ गया और उसकी जान चली गई. हम चाहते हैं कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और परिवार को उचित मुआवजा मिले.
इसे भी पढ़ें- गलती किसी और की, भुगते कोई और…12वीं बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे 700 छात्र, विभागीय लापरवाही से बच्चों का साल बर्बाद, जिम्मेदार कौन?
स्थानीय ग्रामीण दिलीप सिंह ने आरोप लगाया, यह पूरी तरह विभागीय लापरवाही का मामला है. अगर सही शटडाउन दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता. एक परिवार का सहारा छिन गया है. यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण हाइवे पर चक्काजाम करने को मजबूर होंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


