अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच की जा रही है. पुलिस ने ठोकर मारने वाले बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- UP में कोई सेफ नहीं! बीच हाइवे पर बंदूक की नोंक पर सर्राफा कारोबारी से लूट, 3 किलो चांदी और 9 लाख कैश ले उड़े लुटेरे, यही है जीरो टॉलरेंस?

बता दें कि विशुनपुरा गांव निवासी शिवशंकर राय शुक्रवार शाम गांव के दुर्गा माता मंदिर में भजन-कीर्तन के लिए पैदल जा रहे थे. इसी दौरान डेढ़ावल की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आ गईं. घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर उन्हें तत्काल सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- गद्दार पर मचा गदर : रायबरेली में मंत्री दिनेश के पोस्टर पर पोती गई कालिख, अराजक तत्वों ने काले रंग से लिखा ‘गद्दार’, सियासी माहौल गर्म

ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक चालक बिना हेडलाइट जलाए वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक और चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि आरोपी धीरज विश्वकर्मा (पुत्र चन्द्रहास विश्वकर्मा, निवासी गुहास, थाना अलीनगर, मुगलसराय) को गिरफ्तार कर लिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी बरामद कर ली गई है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.