अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ दूसरे गांव के युवक ने गुरुवार की रात में शारीरिक सम्बंध बनाया. इसके साथ ही लड़की के मां के खाते से 45 हजार रुपये भी गायब कर दिया .जब इस बात का पता परिजनों को हुई तो बलुआ थाने में शिकायत की. मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- बर्बादी की आगः पहले छप्पर में लगी आग, फिर पड़ोसी के घर रखा गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 3 लोगों का जो हाल हुआ…

बता दें कि बलुआ थाना क्षेत्र में रहने एक नाबालिग लड़की को 2 अप्रैल गुरुवार की रात में फोन करके घर बुलाया. फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. 4 बजे भोर में अपने दोस्त सौरभ यादव के साथ घर भेज दिया. रात में घर न पहुंचने पर परेशान परिजनों ने 112 नम्बर पर डायल कर फोन कर दिया. पुलिस उसके घर पहुचकर लड़की के मोबाइल पर फोन करने लगी तब तक लड़की आ गई.

इसे भी पढ़ें- योगी के सुशासन में ‘मौत का खेल’! जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की गई जान, अब कार्रवाई का राग अलाप रहा ‘निकम्मा’ सिस्टम

लड़की के पिता ने बलुआ थाने में शुक्रवार की शाम को तहरीर दिया कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया है. साथ ही मेरी पत्नी के बैंक खाते से 45 हजार रुपये भी निकाल लिया. पुलिस ने दोनो युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई. दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.