अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र स्थित पौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह एक हादसे में रेलवे कर्मचारी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल युवती का पैर टूट गया है और उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- मौत बांट रहा ‘निकम्मा’ सिस्टम! एक सप्ताह के भीतर सांड और बछड़ों के हमले में 2 किसानों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग, जिम्मेदार बेसुध?
जानकारी के अनुसार, दिघवट गांव निवासी रेलवे कर्मचारी रमेश राय की पत्नी 48 वर्षीय लक्ष्मीना देवी अपनी बेटी पूजा के साथ दवा लेने कमालपुर की ओर जा रही थीं. सुबह करीब सात बजे जब वे पौरा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचीं, उस समय रेलवे फाटक बंद था. बताया जा रहा है कि फाटक बंद होने के बावजूद दोनों ट्रैक पार करने लगीं. इसी दौरान मुगलसराय–ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन आ गई और मां-बेटी उसकी चपेट में आ गईं.
इसे भी पढ़ें- UP Excise Policy 2026-27 : UP में महंगी होगी शराब, घटेगा देशी शराब का कोटा, कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी
हादसे में लक्ष्मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई. मां को बचाने की कोशिश में उनकी बेटी पूजा भी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और परिजनों को जानकारी दी. परिजनों ने घायल पूजा को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार युवती का पैर टूट गया है और उसकी हालत फिलहाल गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- UP के 1.09 करोड़ मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, 10 दिन में देना होगा जवाब
सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेश निषाद ने बताया कि मां-बेटी दवा लेने जा रही थीं. रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


