अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे पर गोधना चौराहे के समीप ई-रिक्शा से गिरकर महिला की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- ये ‘जल मिशन’ नहीं, ‘कमीशन-मिशन’ है…पानी भरते ही फट गई पानी टंकी, अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर गांव निवासी माया देवी (28) पत्नी अवनीश कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अपने घर से वाराणसी गंगा स्नान के लिए निकली थी. चंदौली पहुंचने के बाद वह ई-रिक्शा में सवार होकर बनारस की ओर जा रही थी. इसी दौरान गोधना चौराहे के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगने से महिला संतुलन खो बैठी और ई-रिक्शा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय मुगलसराय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- CM का मतलब ‘Corrupt Mouth’… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा ?

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर में मातम छा गया. हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.