अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने पुल में खड़े होकर गंगा नदी में छलांग लगा दी. युवक के कूदते हुए पुल पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. हालांकि, नदी किनारे खड़े नाविकों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया.
इसे भी पढ़ें- रफ्तार ने रोकी सांसेंः कार ने बाइक को मारी ठोकर, जीजा- साले की मौत, बहन अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग
बता दें कि पूरा मामला बलुआ थाना क्षेत्र का है. सोमवार शाम एक युवक सोमवार शाम करीब 6 बजे बलुआ पुल पर पहुंचा और सीधे गंगा नदी में छलांग लगाई. युवक को कूदता देख लोगों ने शोर मचाया. जिसके बाद नदी किनारे अपनी नाव में अलकतरा लगा रहे स्थानीय गोताखोर मार्केंडे माझी, रवि और आशीष ने युवक को नदी में कूदते हुए देखा. उन्होंने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
इसे भी पढ़ें- ’40 हजार का वादा सिर्फ चुनावी जुमला…’, ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला करारा हमला, कहा- ये जनता को गुमराह करने की नई चाल
वहीं घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका इलाज किया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रितेश जायसवाल ने बताया कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उसकी हालत स्थिर है. पूछताछ में युवक रिंकू राजभर ने बताया कि उसकी पत्नी घर नहीं आ रही थी, जिससे परेशान होकर उसने नशे की हालत में यह कदम उठाया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

