अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. शनिवार देर रात पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने चार लोगों को गोली मार दी. यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास वाराणसी-चंदौली रिंग रोड के समीप हुई. सभी घायल युवकों को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें- हाय गर्मी ! UP में आसामान से बरसने लगी आग, कई जिलों में तेजी से चढ़ा पारा, जान लें आने वाले 2 दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रुपए के लेनदेन का विवाद ही घटना का मुख्य कारण सामने आया है. पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. मुगलसराय कोतवाली के छेमिया गांव में सीओ सहित कई थानों की फोर्स तैनात की गई है. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

इसे भी पढ़ें- मौत निगल गई 2 जिंदगीः साइकिल से घर लौट रहे थे 3 भाई, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान

घायलों की पहचान छेमिया गांव निवासी सोनू यादव, रामकुमार यादव, अक्षय यादव और कृष्णा यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीन युवकों को सीने में और एक को जांघ में गोली लगी है, उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची. एसपी, एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.