अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बीती रात चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी. फुटओवर ब्रिज पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके बैग से लाखों रुपए नकदी बरामद हुई.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध… कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का हमला, शंकराचार्य के मुद्दे में भी दिया बड़ा बयान
बता दें कि तलाशी के दौरान बैग से कुल 16 लाख 25 हजार रुपये नकद मिले है. पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू बताया, जो बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन का निवासी है. वह वाराणसी से नकदी लेकर डेहरी ऑन सोन जा रहा था, लेकिन बरामद धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.
इसे भी पढ़ें- कलह बना कालः पहले पत्नी ने लगाई फांसी, 24 घंटे बाद पति ने भी खत्म कर ली अपनी जिंदगी, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम
आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि संदेह के आधार पर युवक को रोका गया था. तलाशी में बड़ी रकम मिलने के बाद तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई. वाराणसी से पहुंची आयकर विभाग की टीम को आरपीएफ ने बरामद नकदी और युवक दोनों को सौंप दिया. फिलहाल मामले की आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जा रही.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


