CM Yogi Janta Darshan: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गौरखपुर दौरे का तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लोगों से एक-एक करके मुलाकात की और गंभीरता से उनकी समस्याएं सुनी। योगी ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम योगी ने इस दौरान अफसरों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ (CM Yogi Janta Darshan) मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।
READ MORE: गोरखपुर में STPI के 71वें केंद्र का होगा उद्घाटन, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- डिजिटल और स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए साबित होगा मील का पत्थर
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

