लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी, लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, कला और राष्ट्रीय चेतना को सहेजने व संवारने में आकाशवाणी, लखनऊ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के ध्येय को आत्मसात करते हुए आकाशवाणी लखनऊ ने दशकों से जन-जन तक प्रामाणिक सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, कला और राष्ट्रीय चेतना को सहेजने व संवारने में भी अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया है।
READ MORE: यूपी में मौसम की आंख-मिचौली जारी, धूप के बाद फिर बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर का हाल
पद्मश्री से अलंकृत विभूतियों का होगा सम्मान
आकाशवाणी, लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में आज सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। यह गौरवशाली यात्रा राष्ट्र की सतत प्रगति का आधार है। इस कार्यक्रम में पद्मश्री से अलंकृत विभूतियों एवं वरिष्ठ प्रसारण कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही लोकसंगीत, फ्यूजन म्यूजिक और गजल गायन किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

