मुजफ्फरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज महर्षि शुकदेव की साधना स्थली मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी के साथ 951 करोड़ लागत की 423 विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है।
मुजफ्फरनगर की धरती पर नवाचार की परंपरा
इस दौरान सीएम योगी ने ‘पुण्यश्लोक’ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण व ‘कौशल दर्शन’ पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही, AI सेंटीमेंट एंड रेडीनेस की लॉन्चिंग तथा रोजगार मेले के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए। जनपद वासियों एवं सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती पर नवाचार की भी अच्छी परंपरा रही है। यहां के एक किसान नेता ने गोबर गैस प्लांट के माध्यम से ईंधन की आपूर्ति शुरू की।
READ MORE: नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन पर सियासत, CM योगी ने बताया साजिश, अखिलेश ने किया पलटवार, कहा- जो हुआ उसके लिए सरकार जिम्मेदार
सीएम योगी ने आगे कहा कि जब मैं अपने अन्नदाता किसानों को हंसते हुए देखता हूं तो मुझे अच्छा लगता है, मुझे अच्छा लगता है जब नौजवानों के चेहरे पर नया विश्वास झलकता है। यही विश्वास, भारत का भविष्य है और उसी विश्वास के दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत’ की निर्माण यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

