नोएडा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। यह केडीएसजी अस्पताल 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले एक जनपद एक माफिया’ था, अब ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ पर कार्य हो रहा है। मैंने अकेले मुख्यमंत्री राहत कोष से पिछले एक वर्ष के अंदर ₹1,300 करोड़ स्वास्थ्य सुविधा के लिए अलग-अलग स्तर के मरीजों को प्रदेश भर के हॉस्पिटलों में उपलब्ध करवाया है।

पाकिस्तान की हार तय होती थी

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि कपिल देव सेवा के क्षेत्र में काम करेंगे। क्रिकेट में कपिल देव ने नाम कमाया अब सेवा के क्षेत्र में नाम कमाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र सभी के लिए महत्वपूर्ण है। सभी को स्वास्थ्य की चिंता होती है। कपिल देव पाकिस्तान जैसी बीमारी के डॉक्टर’‘शुरुआत से ही है। उनकी बॉलिंग शुरू होते ही पाकिस्तान की हार तय होती थी। कभी पहचान के लिए मोहताज उत्तर प्रदेश आज विकास का इंजन बन चुका है। यूपी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है।

READ MORE: योगी सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा को दी नई दिशा, खेल-खेल में सीख रहे हैं बच्चे, बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

अच्छी स्वास्थ्य सुविधा सरकार की जिम्मेदारी

सीएम योगी ने बताया कि आयुष्मान से 5 लाख तक फ्री इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में कॉमन मैन के लिए विश्वसनीय सुविधा होनी चाहिए और सस्ती भी होनी चाहिए। डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी को खत्म कर देता है। यूपी में बिना भेदभाव के इलाज मिल रहा है। अच्छी स्वास्थ्य सुविधा सरकार की जिम्मेदारी है। यूपी में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है। अच्छी सुविधा ही सफलता का मूलमंत्र है।