गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में आयोजित भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए भारत में सबके लिए समान अवसर है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के विकास के लिए काम कर रही है। उत्तर प्रदेश ने उपद्रव से निकलकर उत्सव की यात्रा तय की है।
नए भारत में सबके लिए अवसर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आज डबल इंजन की सरकार सुविधा और सुरक्षा दे रही है। प्रदेश विकास करेगा तो देश विकास करेगा। विकास की इकाई ऊपर से नीचे नहीं आती है बल्कि विकास नीचे से ऊपर जाता है। भाजपा सरकार में युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिली है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिल रहा है।
READ MORE: ‘उनका नजरिया सही नहीं…’, मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश पर बोला पर करारा हमला, कहा- वो केवल मुस्लिम समुदाय से प्रेम करते हैं
सीएम योगी विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम योगी आदित्याथ ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार बांटने का काम करती थी। पहले ना बेटी ना व्यापारी सुरक्षित था,15 दिन से मथुरा में होली चल रही है, जो अराजकता करेंगे,उनका इलाज होगा। लातों के भूत बातों से नहीं मानते है आज यूपी में उत्सव का माहौल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


