लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने कई विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की। साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों से आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हजारों किलोमीटर दूर सिंगापुर में रहकर भारतीय समुदाय अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखते हुए उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है।

सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि माता और मातृभूमि का कर्ज व्यक्ति के ऊपर हमेशा बना रहता है और यह हम सब भारतीयों का संस्कार भी है। आज सिंगापुर में भारतीय समुदाय से आत्मीय संवाद कर भारत की आत्मा के प्रदेश, उत्तर प्रदेश में उन्हें आमंत्रित किया। हजारों किलोमीटर दूर सिंगापुर में रहकर भारतीय समुदाय अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखते हुए उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है।

READ MORE: धान खरीद पर बवाल: सपा के दबाव में नवीन मंडी में दोबारा शुरू हुई खरीद, किसानों ने लगाया मनमानी का आरोप

स्नेह और उत्साह के लिए हृदय से आभार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज ‘नया भारत’ World Class Infrastructure के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध है। आप सभी के इस स्नेह और उत्साह के लिए हृदय से आभार।