प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज हादसे का संज्ञान लिया है। योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है।
सपा नेता अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज
बता दें कि सोमवार दोपहर प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 घायलों का SRN मेडिकल में इलाज चल रहा है। मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। कोल्ड स्टोरेज सपा नेता अंसार अहमद का बताया जा रहा है।
READ MORE: प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और लगातार राहत-बचाव कार्य जारी है।
READ MORE: मंच पर फूट-फूट कर रोए मंत्री संजय निषाद, कहा- हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही, VIDEO वायरल
अमोनिया गैस के रिसाव के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। बचावकर्मी सुरक्षा उपकरणों के साथ मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

