अलीगढ़। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर अलीगढ़ जनपद के सुनाना जवां में दलित परिवार की बारात पर हुए हमले के विरोध में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि लड़की की बारात को रोका जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। योगी सरकार में दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने दलित परिवार के घर पहुंच कर पत्रकारों से बात करते हुए कहा जब 24 फरवरी को लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दे दी थी कि हमारी बारात पर दबंगों द्वारा हमला हो सकता है या रोका जा सकता है तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। क्यों निष्क्रिय बनी रही?
READ MORE: ‘हम लोग बहुत दुखी हैं…’, अली खामेनेई की मौत पर अवधेश प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वो दुनिया के तमाम देशों को प्रेम का पैगाम देते थे
कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है
रामजीलाल सुमन ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के अंदर आए दिन दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, कहीं दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ने नहीं दिया जा रहा है तो कहीं दलितों की बारात रोकी जा रही है। कहीं बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी जा रही हैं तो कहीं गौतम बुद्ध भगवान की मूर्ति तोड़ी जा रही हैं और आये दिन कहीं न कहीं नाबालिक बच्चियों के साथ बलात्कार किये जा रहे हैं। पुलिस पेपर पर तो दिख रही है लेकिन कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है और न ही कोई योगी का अंकुश रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


