लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई है। चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास से 6.239 किलो गांजा मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 6.23 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच जब्त
कस्टम आयुक्त ने बताया कि खुफिया जानकारी और यात्री सूची के आधार पर यह कार्रवाई की गई। रात 10:35 बजे बैंकॉक से एयर एशिया की फ्लाइट FD-146 से एक संदिग्ध यात्री लखनऊ पहुंचा था। चेकिंग के दौरान एआईयू की टीम ने उसे रात के तकरीबन 11:10 बजे ग्रीन चैनल पर रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके सामान से सात पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच जब्त किया गया।
READ MORE: नौसेना का लांस नायक निकला ISI एजेंट, पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी, ATS ने किया गिरफ्तार
एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई
अधिकारी ने आगे बताया कि बरामद किए गए पाउच में हरे रंग के फूल और फलनुमा पदार्थ भरे हुए थे। प्रारंभिक जांच के बाद इस प्रतिबंधित पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43 के तहत जब्त किया गया है। इस तस्करी के पीछे जुड़े अन्य लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

