हाथरस. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. 3 बाइक सवार युवकों अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ठोकर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- यहां तो अपना ही खूनी है! छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर सुलाई मौत की नींद, जानिए अपने ने क्यों बहाया अपने का खून

बता दें कि हाथरस थाना सिकंदराराऊ के ग्राम रतनपुर के पास उस वक्त घटी, जब तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर एटा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी. हादसा इतना भयानक था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- मस्ती-मस्ती में आई मौतः होली के बाद नदी नहाने गए 4 दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि 2 ही जिंदा वापस लौट पाए घर

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश को पीएम के लिए भिजवाया. मृतकों की पहचान मुस्तकीम (25), असलम (25) और समीर (19) के रूप में हुई है. फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.