एटा. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. फरार चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है.
इसे भी पढ़ें- मस्ती-मस्ती में आई मौतः होली के बाद नदी नहाने गए 4 दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि 2 ही जिंदा वापस लौट पाए घर
बता दें कि पूरा मामला जैथरा थाना क्षेत्र के कस्तूरपुरा गांव का है. जहां होली पर रंग में भंग उस वक्त पड़ गया, जब एक युवक ने पारिवारिक विवाद में बड़े भाई को गोली मार दी. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. वहीं लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजन तत्काल युवक को अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- होली, हादसा और हाहाकारः सड़क किनारे ईंटों के ढेर से जा भिड़ी बाइक, 2 दोस्तों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग
वहीं घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतक की पहचान 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

