इटावा. कहते है न प्यार में पड़ा शख्स अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. प्यार के लिए लोग जान दे भी सकते हैं तो जान ले भी सकते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी. दोनों की लाश मिलने के बाद इलाक में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- जरा संभलकर रहना! महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, खौफ के साए में ग्रामीण, कब होगा आदमखोर के आतंक का अंत?
बता दें कि पूरा मामला बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव का है. जहां हर रोज की तरह गांव वाले अपने खेतों में जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान गांव के लोगों ने युवक-युवती की लाश को फंदे से एक पेड़ पर लटके देखा. जिसके बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया. लाश मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- हाय गर्मी ! UP में आसामान से बरसने लगी आग, कई जिलों में तेजी से चढ़ा पारा, जान लें आने वाले 2 दिनों में कैसा रहेगा मौसम…
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को फंदे से उतरवाया और पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल दोनों के मौत के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है. जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि आखिर दोनों ने मौत को गले क्यों लगाया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


