इटावा. जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही जान चली गई. वहीं घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- मौत की यात्राः पेड़ से जा भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, 5 लोगों की उखड़ी सांसें, मंजर देख चीख पड़े लोग

बता दें कि घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र में घटी है. जहां लोडर वाहन तेज रफ्तार से जा रहा कही जा रहा था. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से लोडर जा भिड़ा. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा से मरीजों का ख्याल रखने की उम्मीद करना बेकार..!’ अखिलेश ने अस्पतालों में LPG सिलेंडर की कमी का लगाया आरोप, बोले- अब BJP इसे भी अफवाह कहेगी

वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस दोनों की पहचान कर रही है. घटना की जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार को बताया जा रहा है. अब जांच के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें- भरी महफील में उतर गई इज्जत : महिला ने स्टेज पर खड़े भाजपा पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, देखते रह गए नेता और कार्यकर्ता, पैसे हड़पने का लगाया आरोप