रायबरेली। जिले केसदर तहसील क्षेत्र के दरियापुर गांव स्थित कृषि संसाधन केंद्र किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। यहां आधुनिक तकनीक से विभिन्न हाइब्रिड फसलों की नर्सरी तैयार की जाती है, जिससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान कम लागत में गुणवत्तापूर्ण पौधे प्राप्त कर रहे हैं।
कम खर्च में पौधे उपलब्ध
केंद्र में किसानों को कम खर्च में पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं। यदि किसान अपना बीज उपलब्ध कराते हैं तो मात्र एक रुपये प्रति पौधा की दर से नर्सरी तैयार की जाती है, जबकि केंद्र द्वारा तैयार पौधे दो रुपये प्रति पौधा के हिसाब से किसानों को दिए जाते हैं। इससे छोटे और सीमांत किसानों को विशेष लाभ मिल रहा है।
READ MORE: ‘अमेरिकी-इज़राइली हमलों पर सरकार ने साधी चुप्पी…’, अखिलेश यादव ने बोला करारा हमला, कहा- उनके होंठ किसी ने सिल दिए
पानी की बचत के साथ पौधों की बेहतर वृद्धि
नर्सरी में पौधों की सिंचाई हाइड्रोलिक तकनीक के माध्यम से की जाती है, जिससे पानी की बचत के साथ पौधों की बेहतर वृद्धि सुनिश्चित होती है। ट्रे सिस्टम और नियंत्रित वातावरण में पौधे तैयार किए जाने से उनकी गुणवत्ता और अंकुरण दर अधिक रहती है।
READ MORE: योगी सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा को दी नई दिशा, खेल-खेल में सीख रहे हैं बच्चे, बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास
डेढ़ लाख किसान इस केंद्र से जुड़े
केंद्र के कर्मचारी बाल मुनी ने बताया कि अब तक लगभग डेढ़ लाख किसान इस केंद्र से जुड़ चुके हैं। हर सीजन में अलग-अलग किस्मों के पौधे तैयार किए जाते हैं। इस समय नर्सरी में गेंदा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन, कद्दू, लौकी और करेला सहित कई सब्जियों और फूलों की किस्मों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
READ MORE: वो रोज झगड़ा करती थी… 17 साल के भतीजे ने की चाची की हत्या, कनपटी में गोली मारकर उतारा माैत के घाट
केंद्र द्वारा तैयार पौधों को विभिन्न किसान मेलों में भी प्रदर्शित किया जाता है, जहां किसानों को नई तकनीक और उन्नत किस्मों की जानकारी दी जाती है। स्थानीय किसानों का कहना है कि यहां से पौधे लेने के बाद उनकी फसलों की पैदावार और गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दरियापुर कृषि संसाधन केंद्र कम लागत में उन्नत पौधे उपलब्ध कराकर किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

