फर्रुखाबाद. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बंदरों के हमले में एक वृद्ध महिला की छत से गिरकर मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. क्षेत्र में बंदरों के हमले की वजह से डर का माहौल देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- शादी कम, साजिश ज्यादा! विदाई से पहले किन्नरों ने खोली दूल्हे की पोल, सुनते ही दुल्हन पक्ष के उड़ गए होश, फिर जो हुआ…

बता दें कि पूरा मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र के खुड़ना गांव का है. जहां एक वृद्ध महिला ने घर की छत पर दाल और गेहूं सुखाया था. छत में ही बैठकर गेहूं और दाल की रखवाली कर रही थीं. इस बीच बंदरों का झुंड पहुंचा और अनाज खाने लगा. वृद्ध ने बंदरों को भगाने की कोशिश की तो हमला कर दिया. बंदरों से बचने के लिए वृद्ध भागीं और छत से नीचे सड़क पर जा गिरीं.

इसे भी पढ़ें- ‘मुझे नीले ड्रम में नहीं जाना’…पत्नी को भतीजे के साथ इश्क लड़ाते पति ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर डर के मारे दोनों की करा दी शादी

छत से गिरते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. इस दौरान महिला खून से लहूलुहान अवस्था में मृत मिलीं. घटना के बाद गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया. मृत वृद्ध महिला की पहचान वीरवती (73) के रूप में हुई है.