फतेहपुर. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार 2 बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे इतना भयानक था कि 3 लोगों की जान चली गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ससुर नहीं दरिंदा! बहू ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो गला घोंटकर मार डाला, फिर…
बता दें कि घटना बीती देर रात ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ पर घटी है. जहां 2 बाइक सवार लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसा इतना भयानक था कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- कांड कर गया कुत्ताः शादी के बीच भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लाठी-डंडे और जमकर चली कुर्सियां, मामला जान रह जांएगे हैरान
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं तत्काल चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहं डॉक्टर ने जांच कर तीन बाइक सवार युवकों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों काी पहचान आकाश यादव (25), सौरभ द्विवेदी (28) औऱ गजराज पाल उर्फ पिंटू (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों की लाश को पीएम के लिए भेजा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


