मऊ। जिले में अय्याशी मे बाधक बन रहे ससुर सुबच्चन राजभर की गला काटकर हुई हत्या के मामले मे बेटे की बहु पिंकी राजभर व उसके बॉयफ्रेंड राममिलन राजभर सहित 4 को अरेस्ट किया गया है। पिंकी का पति 2 वर्ष से विदेश मे नौकरी करता है।

अय्याशी में ससुर बन रहा था बाधक

पुलिस ने बताया कि अय्याशी में ससुर बाधक बना था। ऐसे में दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया। पिंकी ने अपने प्रेमी राममिलन को बताया था कि ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं। इसी बात पर राममिलन ने अपने दो दोस्तों सुधीर और रोहित के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने सुबच्चन को शराब पीने के बहाने गांव के ट्यूबवेल पर बुलाया।

READ MORE: नहर में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, शौच के लिए गया था नहर

वहां तीनों ने मिलकर उसका मुंह दबाया और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। राममिलन ने हत्या का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।