फिरोजाबाद. शादी की खुशियों और शहनाइयों की गूंज के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन शादी वाले दिन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. अपने साथ गहने और पैसे भी ले गई. उसके बाद दुल्हन की छोटी बहन ने जो फैसला लिया, उसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए. पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा का फर्जीनामा और चुनाव आयोग की… फार्म-7 के जरिए PDA का वोट कटवाने का आरोप, अखिलेश यादव ने घेरते हुए दिया बड़ा बयान
बता दें कि पूरा मामला शिकोहाबाद के एक मोहल्ले का है. जहां रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी हाथरस में तय की थी. लड़की के घर वाले और रिश्तेदार शादी की खुशियों में झूम रहे थे, लेकिन शादी वाले दिन उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया. खिलखिलाते चेहरों में मायूसी छा गई. इस मायूसी के पीछे की वजह कोई और नहीं उनकी बेटी ही थी, जो शादी वाले दिन ही अपने प्रेमी प्रशांत यादव के साथ रफूचक्कर हो गई. इतना ही नहीं दुल्हन शादी के गहने और कैश भी अपने साथ ले गई.
इसे भी पढ़ें- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
वहीं बेटी के फरार होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए. परिजन सोच में पड़ गए कि अब लड़के पक्ष को क्या जवाब देंगे. ऐसे में पिता की इज्जत दांव पर लगता देख दुल्हन की छोटी बहन ने शादी करने का फैसला लिया. जिसके बाद छोटी बहन ने बड़ी बहन की जगह मंडप में बैठी औऱ सात फेरे ले लिए. युवती के फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है. वहीं दुल्हन के पिता ने मामले की शिकायत थाने में की है. पुलिस ने प्रेमी और युवती की तलाश में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


