मयंक शर्मा, फिरोजाबाद. एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने अपने चाचा को गोली मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘किसानी विरोधी सरकार स्पष्ट करे कि…’, US से ट्रेड डील को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जानिए आखिर ऐसा क्या कह दिया?

बता दें कि पूरा मामला नगला सोंठ थाना नारखी का है. जहां ग्राम प्रधान सोहम प्रकाश को एक मैरिज होम में गोली मार दी गई. बताया जा रहा है कि घटना रामगढ़ इलाके के ठारपूठा स्थित एक मैरिज होम में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घायल प्रधान सोहम प्रकाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज जारी है. इस मामले में रिश्ते के भतीजे ललित पर गोली मारने का आरोप है.

इसे भी पढ़ें- ये हत्या है या फिर आत्महत्या! एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, शवों के पास मिले दूध के गिलास, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर मंदिर बनवाकर कब्जा करने को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि प्रधान इसका विरोध कर रहे थे. इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है. आरोपी की तलाश की जा रही है.