फिरोजाबाद. निर्माणधीन मकान का लिंटर गिरने की घटना सामने आई है. मलबे में दबने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं 11 लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- बाप, बेटा और खूनी खेलः पिता ने 1 साल के बच्चे की गला दबाकर की हत्या, जानिए आखिर क्यों बना ‘लाल’ का काल
बता दें कि पूरा मामला थाना नारखी क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है. जहां एक मकान निर्माणधीन था. मकान की दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने का काम चल रहा था. इसी दौरान लिंटर अचानकर भर-भराकर गिर गया. जिसके मलबे में कई लोग दब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- अब आप हाउस चलाओगे..? विधानसभा अध्यक्ष और BJP विधायक में तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने हेडफोन उतारकर फेंका, अखिलेश बोले- जनता पूछ रही अगला चुनाव भाजपाई आपस में लड़ेंगे क्या
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में 4 साल के बच्चे की जान गई है. वहीं घायलों में मजदूरों के साथ मकान मालिक का परिवार भी शामिल है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


