झांसी। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित गढ़िया रेलवे डैम में पिकनिक मनाने गए 11वीं कक्षा के चार छात्रों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया। एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकले थे
जानकारी के अनुसार, चारों छात्र कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकले थे और डैम पहुंच गए। बताया जा रहा है कि छात्र नाव पर रील बना रहे थे। इसी दौरान नांव का संतुलन बिगड़ने से सभी छात्र डूबने लगे। मौके पर मौजूद चरवाहे ने साहस दिखाते हुए दो छात्रों को बचा लिया। घटना में आतिफ मंसूरी (19) का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि वेदांश यादव अभी लापता है।
READ MORE: मुझसे बेवफाई करेगी… प्रेमी ने प्रेमिका का किया कत्ल, रील्स बनाने के नाम पर गन्ने के खेत में बुलाया था
छानबीन में जुटी पुलिस
गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में जुटी है। घटना की सूचना पर झांसी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डैम में नाव पर बैठे छात्रों का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वेदांश यादव कहता है कि हम लोग घूमने आए थे। एक नाव मिल गई है, इसे हाईजैक कर लिया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

