बुलंदशहर। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां देवीपुरा के साक्षर कौशिक (24) की दोस्तों संग चल रही शराब पार्टी के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई। साक्षर का दोस्त देवेश अरेस्ट हुआ तो बर्बरता की कहानी सामने आई।
सिर व चेहरा कूचकर मौत के घाट उतारा
बताया जा रहा है कि दोस्तों ने ही एक विवाद के बाद पहले उसका गला दबाया और फिर ईंट से सिर व चेहरा कूचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के बिलसूरी में एक गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने लाश बरामद कर ली है।
READ MORE: अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, भड़के परिजन, कहा- अस्पताल सीज करो, नहीं तो…
आरोपी पहले से ही फावड़ा लेकर आया था
देवेश ने बताया कि उसने बिलसूरी निवासी शुभम और दीपक के कहने पर साक्षर को शराब पार्टी के लिए राजी किया था। योजना के तहत वे साक्षर को नेशनल हाईवे से करीब 200 मीटर दूर एक सुनसान बाग में ले गए। आरोपी अपने साथ पहले से ही गांव से फावड़ा लेकर आया था।
देवेश ने आगे बताया कि बाग में पहले साक्षर को छककर शराब पिलाई गई और फिर मौका पाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। कत्ल के तुरंत बाद, पहले से लाए गए फावड़े से गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया, ताकि किसी को भनक न लग सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

