ज्ञान उपाध्याय, गाजियाबाद. भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को प्रार्थना पत्र देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है. मामला सामने आने के बाद सरकार के बेहतर कानून व्यवस्था के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- ट्रिलयन डॉलर की इकॉनमी दो-तीन लोगों का पक्षपात करने से नहीं बनेगी… भाजपा पर बरसे अखिलेश, बोले- एकतरफा नकारात्म नीतियों से देश में असंतुलन

किसान नेता संदीप कुमार ने शिकायत पत्र में बताया कि बीते 7 मार्च को गोविन्दपुरम, कविनगर निवासी युवती के साथ हुए कथित गैंगरेप के मामले में पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने सहयोग किया. इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. संदीप कुमार का आरोप है कि आरोपित आशीष उर्फ पिंकू पुत्र राजकुमार और तुषार कुमार पुत्र राजू सहित उनके कुछ साथी लगातार उनकी रेकी कर रहे हैं और उन्हें मुकदमे से दूर रहने तथा समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- आगरा में 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी

किसान नेता संदीप कुमार के अनुसार, अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल और व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. इस संबंध में पूर्व में भी 14 मार्च 2026 और 18 मार्च 2026 को प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की गई है. संदीप कुमार ने आशंका जताई है कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर खतरा है.
पीड़ित किसान नेता ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए.