आगरा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी से इनकार करना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। शादीशुदा प्रेमिका ने अपने परिजनों ने उससे जिंदा जला दिया। जिससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

प्रेमिका को जिंदा जलाया

यह पूरा मामला जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र का है। जहां आजमपाड़ा रोड के पास एक प्रेमिका ने शादी से इनकार करने पर अपने ऑटो चालक प्रेमी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। जिसे वह बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी… एक साथ मौत के मुंह में समा गए 3 दोस्त, जानिए कैसे एक पल खत्म हो गई तीन जिंदगी

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग था। मृतक ऑटो चालक चांद शाहगंज स्वरूप कॉलोनी का रहने वाला था। वहीं उसकी प्रेमिका शबनम मथुरा की बताई जा रही है। उस पर बिना तलाक के दूसरी शादी का आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।