गोरखपुर. किसी ने ठीक ही कहा है, मोहब्बत करने की न कोई उम्र होती है और न ही कोई सीमा. मोहब्बत कभी भी और किसी भी हो सकती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है. 35 साल की चाची अपने 15 साल के भतीजे पर दिल हार बैठी. प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक होने के लिए घर से फरार हो गए. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला है.

इसे भी पढ़ें- जमीन विवाद पर जानलेवा वारः भतीजे ने ग्राम प्रधान चाचा को मारी गोली, जानिए हमले के पीछे की चौंकाने वाली वजह

बता दें कि पूरा मामला पीपीगंज थाना इलाके के एक गांव का है. जहां 10 दिन पहले 35 साल की महिला अपने भतीजे के साथ घर छोड़कर भाग गई थी. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस दोनों की जांच में जुटी और दोनों को खोज निकाला. जिसके बाद पुलिस ने दोनों से भागने की वजह पूछी. पूछताछ में बात सामने आई कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं औऱ वे शादी करने वाले थे.

इसे भी पढ़ें- ‘किसानी विरोधी सरकार स्पष्ट करे कि…’, US से ट्रेड डील को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जानिए आखिर ऐसा क्या कह दिया?

वहीं दोनों को पकड़ने के बाद मामले की जानकारी पुलिस ने किशोर के पिता को दी. जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन थाने पहुंचे. जिसके बाद परिजनों ने अपनी शिकायत वापस लेते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही. जिसके बाद पुलिस ने चाची-भतीजे को परिजनों को सौंप दिया. अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.