गोरखपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं 2 लोगों को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- ‘बेरंग’ कर गया रंगों का त्योहारः होली मनाकर लौट रहे थे 4 दोस्त, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि NSG कमांडो की चली गई जान
बता दें कि घटना झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार चौराहे के पास घटी है. जहां 2 बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई है. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- महंगा पड़ गया न मजाक! मस्ती-मस्ती में सपेरे ने बुजुर्ग के गले में डाल दिया सांप, फिर जो हुआ जानकर कांप उठेगी रूह
वहीं इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अविनाश विश्वकर्मा (आकाश) के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान जतिन (20) और शेरू (19) के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

