गोरखपुर. हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने अपनी सौतेली बेटी की बलि दे दी. महिला ने कुल्हाड़ी से 3 साल की बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हड़बड़ी और हादसाः सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा, शरीर के उड़े चिथड़े, मंजर देख सहम उठे लोग

बता दें कि पूरा मामला पिपराइच थाना इलाके के ग्राम इमलिया (विजहरा) का है. जहां रहने वाले त्रिवेणी मौर्य ने पहली बीवी की मौत के बाद 3 साल की बच्ची की देखभाल के लिए दूसरी शादी की थी. शादी हुए अभी एक महीने ही बीते थे कि सौतेली मां ने बच्ची को घर के देवस्थल में ले गई और कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बलि दे दी. कहा तो ये भी जा रहा है कि बलि देने से पहले महिला ने बच्ची को तेल-सिंदूर लगाकर तैयार किया था.

इसे भी पढ़ें- मां, मासूम और मौत का फंदाः 2 बेटियों के सामने महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मामला जानकर दहल उठेगा दिल

वहीं घटना की जानकारी तब हुई, जब बाहर सो रहे बच्ची के पिता को घर के अंदर से आवाजें आईं. जिसके बाद बच्ची के पिता ने अंदर जाकर देखा तो गर्दन से धड़ से कटकर गिरा हुआ था. बच्ची के पिता को देखकर महिला ने भागने की कोशिश की. हालांकि, शोरगुल मचाने पर गांव के लोगों ने महिला को पकड़ लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.