गोरखपुर. हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक जहां एक युवक ने काम दिलाने के बहाने कई बार रेप किया. इतना ही नहीं युवक के दोस्तों ने भी महिला के साथ रेप किया. पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाने और एसपी के पास शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बाबा का सिस्टम बिक चुका है? आखिर मामला दर्ज करने में पुलिस के हाथ-पांव क्यों फूल रहे हैं?
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए मौत का खेलः कलयुगी मां ने 2 साल की बेटी का किया कत्ल, नाली में फेंकी लाश, हैरान कर देगी खूनी वारदात
बता दें कि महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि पति की मौत के बाद वह गोरखपुर में बिस्किट फैक्ट्री में जॉब करती थी. जहां उसकी मुलाकात कमलेश कुशवाहा नाम के युवक से हुई. इस दौरान कमलेश ने महिला को एक होटल में काम दिलाने की बात कही और अपने साथ झांसी ले गया. जहां उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
इसे भी पढ़ें- पापा चुनाव लड़ेंगे, बेटा विधायकी करेगा! MLA शफीक अहमद के बेटे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, अस्पताल का निरीक्षण कर खंगाले दस्तावेज
इतना ही नहीं कुछ दिन बाद कमलेश के दोस्त भी महिला के साथ संबंध बनाए. इस दौरान युवकों ने अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया. उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया. जिसके बाद महिला ने सभी के खिलाफ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन अब तक पुलिस ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

