हमीरपुर. युवक के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब सुहागरात पर दुल्हन ने पास न आने की बात कहकर किसी और से प्यार करने की जानकारी दी. दुल्हन की बात सुनते ही युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद दूल्हे के घरवालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने किसी की एक न सुनी. अब मामला थाने जा पहुंचा है. इलाके में पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- ‘तुम मेरे साथ होटल चलो और…’, मैट्रिमोनियल साइट पर युवती की युवक से बातचीत, दोनों के बीच हुई अश्लील चैटिंग, फिर जो हुआ…
बता दें कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक युवक की बड़े धूमधाम से शादी हुई. रविवार को दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा. सब शादी की खुशियां मना रहे थे, लेकिन सुहागरात पर दुल्हन ने सभी की खुशियों पर पानी फेर दिया. जैसे ही दूल्हा अपने कमरे में पहुंचा तो देखा कि दुल्हन किसी युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी. उसके बाद दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि वीडियो कॉल पर वह किससे बात कर रही थी. इस दौरान दुल्हन ने साफ कह दिया कि मेरे पास मत आना. मैं किसी और से प्यार करती हूं. फोन पर अपने प्रेमी से ही बात कर रही थी.
इसे भी पढ़ें- जिंदा जल गई जिंदगियांः कपड़ा कारोबारी के मकान में आग से लगने से 6 लोगों की जलकर मौत, 2 की हालत नाजुक
वहीं दुल्हन की बात सुनते ही दूल्हा सन्न रह गया. दुल्हन ने बताया कि उसके परिजनों ने दबाव बनाकर शादी की है. जिसके बाद दूल्हे ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन को समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी. ऐसे में दूल्हे पक्ष ने मामले की शिकायत थाने में की. पुलिस दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


