अलीगढ़। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
यह पूरा मामला जिले के मडराक थाना क्षेत्र का है। जहां होली पला चौक निवासी तीन दोस्त छोटे (22 ), भूपेंद्र (23) और नरेश( 25) हाथरस जाने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान मडराक इलाके के शाहपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: UP में कानून का बंटाधार! SP से शिकायत करने पर पूर्व प्रधान को जान से मारने की मिली धमकी, खत्म हो गया खाकी का खौफ?
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान छोटे और भूपेंद्र की मौत हो गई। वहीं नरेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। होली की खुशियां मातम में बदल गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

