हाथरस. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार सिकन्दराराऊ सिविल बार एसोसिएशन के सचिव को रौंद दिया. घटना में मौके पर मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- अब आप हाउस चलाओगे..? विधानसभा अध्यक्ष और BJP विधायक में तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने हेडफोन उतारकर फेंका, अखिलेश बोले- जनता पूछ रही अगला चुनाव भाजपाई आपस में लड़ेंगे क्या
बता दें कि घटना रतिभानपुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब सिविल बार एसोसिएशन के सचिव बृषभान सिंह चौहान अपने गांव से बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने रौंद दिया. घटना इतनी भयानक थी कि उनकी मौके पर ही जान चली गई. हादसा होता देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जुटी. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- मुझे छूना मत, नहीं तो…सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी धमकी, ढाई महीने तक बनाई दूरी, अब हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस से कर दी शिकायत
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


