हाथरस. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां स्कूटी सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. घटना में दोनों की मौके पर ही सांसें थम गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- शिक्षक नहीं शैतान है ये..! टीचर ने 9वीं की छात्रा के साथ कई बार रेप, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदे की पोल

बता दें कि घटना आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर उस वक्त घटी, जब मां-बेटे स्कूटी में सवार होकर वैद्य के उपचार कराने के लिए सासनी जा रहे थे. जैसे ही हतीसा पुल पार किया वैसे ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे. उसके बाद वाहन दोनों के ऊपर से होकर गुजर गया. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- भाजपा राज में कोई भी योजना या… 5 साल में खुले 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद होने पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?

वहीं हादसा होता देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई. लोगों ने तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान सोनू (32) और मुन्नी बेगम (55) के रूप में हुई है. फरार वाहन चालक को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.